कब्ज और गैस को कैसे दूर करें?HealthPlanet

Posted on Thu 22nd Dec 2022 : 14:26

पेट की गैस और कब्ज की दिक्कत को दूर करती हैं ये 4 चीजें, जानिए कैसे किया जाता है इनका सेवन -

पेट की गैस और कब्ज के घरेलू उपाय | Home Remedies For Gas and Constipation


लहसुन, काली मिर्च और जीरा


गैस में लहसुन (Garlic) एक अच्छे नुस्खे की तरह काम करता है. इसके हीलिंग गुण पाचन को बेहतर करने का काम करते हैं. इसके सेवन के लिए लहसुन की कुछ कलियों को पीस लें और पानी में मिला लें. इसमें काली मिर्च और जीरा डालकर उबाल लें. पानी को छाने और दिन में 3 बार इसका सेवन करें.

अदरक, इलायची और सौंफ


गैस की दिक्कत में अदरक (Ginger) भी कमाल का असर दिखाता है. यह पाचन को बेहतर और पेट की गड़बड़ी को दूर करता है. इसके सेवन के लिए आपको एक चम्मच अदरक घिसे हुए अदरक, एक चम्मच इलायची और कुछ सौंफ के दाने लेने होंगे. इन्हें एक कप पानी में मिलाएं और एक चुटकी हींग भी डालें. इस पानी को दिन में 2 बार पीने पर आराम महसूस होगा.


बेकिंग सोडा


कब्ज की दिक्कत में बेकिंग सोडा का सेवन सीमित मात्रा में किया जाता है. यह पेट में बुलबुले बनाता है जो एसिड्स को कम करता है और मलत्याग में मददगार होता है. आप इसे पानी में मिलाकर पी सकते हैं. बाजार से खरीदकर लाया हुआ ईनो भी काम आता है.

कॉफी

कैफीन वाली कॉफी (Coffee) पाचन तंत्र की मांसपेशियों को ढीला करने में मदद करती है जो मलत्याग को आसान बनाता है. इसमें कुछ मात्रा में सोल्यूबल फाइबर भी पाया जाता है जिस चलते यह कब्ज को दूर करने के लिए अच्छी साबित होती है.

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info